जीवन में छोटे छोटे बदलाव बड़े परिणाम लाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। छात्र जीवन बहुत से विषयों और उनकी सम्बंधित किताबों से भरा होता है। पढाई और लिखाई के बीच कहीं न कहीं सीखने का रोमांच न जाये इसके लिए कुछ छोटे मोठे बदलाव ही काफी हैं। आइये बात करें ऐसे ही बदलावों की:
1. अपने आप को प्रोत्साहित कीजिये
सबसे अच्छा प्रोत्साहन है, अपने आप को पुरस्कृत करना। अच्छी पढाई के दिन के अंत में अपने मनपसंद चीज़ खाइये। अपने आपको एक पेन गिफ्ट कीजिये या जो भी आपको अच्छा लगे वो कीजिये।
2. इंटरनेट पर लेक्चर या पॉडकास्ट 2x स्पीड पर सुनिए
आप लेक्चर देखने या सुनने के लिए चाहें यूट्यूब का इस्तेमाल करें या किसी पॉडकास्ट एप्प का, आपको लेक्चर की स्पीड दोगुनी करने का ऑप्शन हर जगह मिलेगा। अगर आप काम समय में ज्यादा करने में भरोसा रखते हैं तो ये ट्रिक आजमा सकते हैं।
3. अलग अलग रंगों के पेन यूज़ करें
ऐसा करने से आपकी दृश्य स्मृति समृद्ध होगी और आपको नोट्स याद करने में आसानी होगी। और बाकि रंगों से तो कौन नहीं खेलना चाहता।
4. आसान कामों को पहले और जल्दी निबटाएँ
काम जल्दी और मजे से करने में एक उपलब्धि का बोध होता है जो की हमें कठिन काम करने के लिए प्रेरणा देता है। जल्दी काम शैतान का नहीं, इंसान का ही होता है, बस काम क्या है उस पर निर्भर करता है।
5. अपनी पढाई की टेबल पर अपनी पसंद की वस्तुएँ रखें
टेबल सिर्फ किताब कॉपियां रखने के लिए ही नहीं होती। टेबल आपके छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। उसे जितना अपना बना कर रखेंगे उतना ही आपका मन उस पर लगेगा। बार बार टेबल से उठने की तलब नहीं लगेगी। इस लिए पर वो सब रखें जिसे आस पास देखना आपको अच्छा लगता है।
6. अलार्म की आवाज़ बढ़ाने के लिए फ़ोन कांच के गिलास में रखें

सुबह टाइम से नहीं उठ पाने का दुःख अगर आपकी सुबह बोझिल बना रहा है तो अलार्म को और कारगर बनाने का यह बहुत आसान तरीका है।
7. पढाई करने की जगह साफ़ और सुगन्धित रखें
व्यक्ति का मूड उसके आस पास घट रही घटनाओं से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों तरीकों से प्रभावित होता है। एक साफ़ सुथरा कमरा, सुगन्धित कपड़े हमारा ध्यान एवं चित्त केंद्रित रखते हुए सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।